पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में न्याय मार्च
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी व केंद्र सरकार के षड्यंत्रपूर्ण कार्यशैली के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, नगर सचिव अल्ताफ हुसैन, देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम ने शहरी क्षेत्र में न्याय यात्रा की शुरुआत की।
सुभाष चौक से पन्हाकोला, गांधीनगर, होते हुए जहिर मोहल्ला, डंगालपाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर में हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए माथा टेका। उसके बाद यह यात्रा कालीपुर टाउन, मछुआटांड, 52 बीघा सपहा, 52 बीघा मोड, पप्पू तालाब होते हुए स्टेशन रोड, गांधी चौक पर समाप्त हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल होकर शहर के वार्ड 14 से लेकर 17 तक के विभिन्न गली मोहल्ले चौक-चौराहा का भ्रमण किए।
नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के कारण हम सबों के नेता हेमंत सोरेन को झारखंड के अस्मिता को बचाए रखने के लिए जेल जाना पड़ा। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आ जाते। झारखंड हूल की धरती है। आजादी के लिए अंग्रेजों से पहले लड़ाई संताल परगना से शुरू हुई थी।
हेमंत सोरेन ने झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया और वीरों की भूमि का मान रखा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि शाहिद उर्फ़ फेकू, नगर परिषद प्रतिनिधि अरविंद यादव, मुस्ताक आलम, युवा मोर्चा नगर सन्नू, पूर्व पार्षद नौशाद आलम, संजू, अब्दुल गफ्फार, शाहिद, डब्लू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सरफराज अहमद, कमर शेख,आलमगीर आलम,रिंकू, उमर बंटी, साजिद हुसैन, जुगल यादव, विजय सिंह,शहीद इम्तिआज़ चुन्नय, मामू, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद ताज,सहबाज़, शाहिद, इम्तिआज़, सुनील सिंह, आबिद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
Leave a Reply